Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Wednesday, October 6, 2010

Na jaane aaj.....

न जाने आज, दिल बहुत खुश है
कल की चिंता नहीं, कल का गम नहीं,
बस आज की लहरों में बहा जा रहा हूँ मैं

न जाने आज, हर गीत सुरीला है
गायकी में कशिश है, हर शब्द में एक कहानी 
संगीत के सागर में डूबा जा रहा हूँ मैं

न जाने आज, सब दोस्त अच्छे हैं
किसी में इर्षा नहीं, किसी से इर्षा नहीं
बस सबके गुण गाता चला जा रहा हूँ मैं

न जाने आज, बहुत अच्छी नींद आयी है
दिल पर बोझ नहीं, किसी की सोच नहीं
इन बादलों में तैरता चला जा रहा हूँ मैं

कल तो ऐसा न था, कल शायद ऐसा न हो
क्यों न आज जी भर के जी लूं
बरसों से आँखे मूँद जिया जा रहा हूँ मैं

Sunday, June 14, 2009

Arzz kiya hai....

क्या बताएं तुम्हे हम अपनी दास्ताँ,
अब तो आँसू भी धोखा देने लगे......

Thursday, November 6, 2008

Arzz Kiya hai....

जिंदगी की राह पर चल पड़े थे मंजिल की ओर,
हर मंजिल के बाद, मंजिल मंजिल न रही,
हम हम न रहे

***********************************************

हम तो चले थे बांटने लोगों में प्यार,
लोग हमें प्यार की कीमत पूंछने लगे

**********************************************